दिल्ली में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। मौसम विभाग ने दिन में बारिश के आसार जताए हैं।

राजधानी में मंगलवार देर शाम हुई हल्की बारिश ने धूप की तपिश से राहत दिलाई। यहां मंगलवार रात 24.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश की वजह से रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में बुधवार को भी बारिश की संभावना है, जिससे पारा और गिरेगा।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “बुधवार को शाम तक बारिश, धूल भरी आंधी या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।”

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट’ के अनुसार, संभावित बारिश व धूलभरी आंधी का कारण जम्मू एवं कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। इसकी वजह से पाकिस्तान तथा इसकी सीमा से सटे भारतीय इलाकों पंजाब व राजस्थान में चक्रवात की स्थिति भी बन रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493