नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह अलग-अलग हिस्सों में पड़ी बारिश की फुहारें ट्रैफिक जाम का सबब बन गईं।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बदली छाने के आसार जताए हैं।
नोएडा सेक्टर 16 स्थित अपने ऑफिस के लिए निकले मनोज मिश्रा ने कहा, “बारिश के चलते नोएडा सेक्टर-71 के ट्रैफिक सिग्नल पर बहुत जाम था। जाम की वजह से मुझे ऑफिस पहुंचने में देरी हुई। मुझे सिग्नल पर करीब 10 मिनट रुकना पड़ा।”
मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 80 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath