दिल्ली में बारिश से पारा गिरा, आज भी बरसेंगे बादल

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। राजधानी में मंगलवार को रातभर हुई भारी बारिश से बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के तापमान में गिरावट आ गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में रातभर बारिश हुई, जो बुधवार तड़के तक जारी रही।

बुधवार को हुई 20.2 मिलीमीटर बारिश के बाद जून महीने में कुल 102 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।”

दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शहर में सोमवार रात भी भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरकर 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493