दिल्ली में बारिश से लौटी ठंड (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। इस कारण पिछले कुछ दिनों से अचानक गर्म हुए मौसम से थोड़ी राहत मिली है।

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। इस कारण पिछले कुछ दिनों से अचानक गर्म हुए मौसम से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने दिनभर बादल घिरे रहने और शाम के वक्त गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिल्ली में रविवार दोपहर तक आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादल घिरे रहने की संभावना है।”

शहर का न्यूनतम तापमान सुबह सामान्य से चार डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

वातावरण में आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 98 फीसदी दर्ज की गई है।

शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493