दिल्ली में बुजुर्ग दंपति घर में मृत पाए गए

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अशोक विहार स्थित एक घर में एक बुजुर्ग दंपति को मृत पाया गया है।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि मृतक की पहचान रामलाल (70) और उनकी पत्नी कौशल्या(65) के रूप में हुई है। दोनों को अशोक विहार फेज-3 स्थित उनके घर में सुबह नौ बजे मृत पाया गया।

पुलिस ने कहा कि रामलाल दिल की बीमारी से पीड़ित था। कुछ दिनों पहले इस दंपत्ति ने रामलाल की देखभाल के लिए एक नर्स को भी काम पर रखा था।

पड़ोसियों ने कहा कि दंपत्ति को पिछले चार-पांच दिनों से बाहर निकलते नहीं देखा गया था। रामलाल के भतीजे रमन नागपाल को तब संदेह हुआ, जब दंपति ने उसके फोन काल का जवाब नहीं दिया।

वह शनिवार सुबह उनके घर पहुंचा और पड़ोसियों की सहायता से किसी तरह दरवाजा खोला। घर के अंदर दंपति को मृत पड़े हुए थे, और उनके शरीर पर कई जगह जख्म थे।

यहां भरत नगर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस नर्स की तलाश कर रही है, जो लापता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493