नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में भी आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 58 प्रतिशत दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath