दिल्ली में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं, ²श्यता 300 मीटर रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493