दिल्ली में बुधवार सुबह धुंधभरी

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धुंधभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ज्यादा है।

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धुंधभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्की धुंध के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इससे एक दिन पहले, मंगलवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493