दिल्ली में बूंदाबांदी से तापमान में नहीं आई गिरावट

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे तापमान में गिरावट नहीं हुई और लोगों को झुलसती गर्मी से कोई राहत नहीं मिली।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, क्षेत्र में 2.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

गुरुवार के दिन बादल छाए रहने के आसार हैं और शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बार मानसून आने में देरी हो चुकी है और इसके रविवार के आसपास दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

गुरुवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस था, जो कि मौसम के औसतन तापमान से तीन डिग्री अधिक है।

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

क्षेत्र में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, बुधवार को भी अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493