दिल्ली में भूकंप के झटके, मेट्रो 2 मिनट के लिए रुकी

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार अपराह्न् दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके चलते दिल्ली मेट्रो ने दो मिनट के लिए सेवाएं रोक दी।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “भूकंप के ताजे झटके अपराह्न् करीब 12.45 बजे महसूस किए गए। इसलिए मेट्रो रेलगााड़ियां दो मिनट के लिए रोक दी गईं। फिलहाल रेलगाड़ियां एकदम ठीक चल रही हैं।”

मेट्रो रेलगाड़ियां शनिवार को भी भूकंप की वजह से दो बार रोकी गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493