नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस सीजन का औसत तामपान है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 90 फीसदी थी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, “शहर में सुबह धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहे।”
अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।
वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य दो डिग्री ऊपर 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath