नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में दो दिवसीय अप्रैल फूल दिवस मनाया जाने वाला है जिसमें संगीत, हास्य, नुक्कड़ कला, थिएटर और खान-पान की व्यवस्था होगी।
‘बीरा 91’ द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला उत्सव 31 मार्च और एक अप्रैल को एनएसआईसी मैदान में होगा।
आयोजकों द्वारा जारी एक बयान के अनुसार कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक और अनोखी कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
पर्व के शहर और तिथि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बयान में कहा गया है कि संख्या 91 भारत का आईएसडी कोड का प्रतीक है और एक अप्रैल साल का 91वां दिन होता है।
dharmpath.com dharmpath