दिल्ली में महिला छठी मंजिल से कूदी, मौत

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सोमवार को एक युवती ने कथित रूप से एक अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवती की शादी पिछले महीने ही हुई थी।

पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि यह घटना दिन के लगभग दो बजे हुई। पड़ोसियों ने जब जोर की धमक सुनी तो जाकर देखा। युवती अंकिता सड़क पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि अंकिता की शादी पिछले महीने मुकेश पांडेय से हुई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले की एसडीएम जांच शुरू हो गई है। अंकिता के पति से पूछताछ की जा रही है।

सिंह ने कहा, “कल अंकिता की अपने पति से तीखी बहस हुई थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493