दिल्ली में महिला पत्रकार से बदसलूकी

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक महिला पत्रकार एवं उसके पुरुष सहकर्मी के साथ रोडरेज में मारपीट करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि पत्रकार चंचल सैनी सुबह करीब 6.30 बजे अपनी कार से सहकर्मी दिलीप पांडे के साथ घर लौट रही थीं। उसी दौरान पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में दिल्ली-नोएडा सीमा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को गलत तरीके से ओवरटेक किया।

चंचल एक निजी समाचार चैनल में वीडियो संपादक और दिलीप उसी चैनल में प्रोड्यूसर हैं।

चंचल ने आईएएनएस को बताया, “हमारी कार जब एक पार्क के करीब पहुंची, तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने हमारी कार को इतनी बुरी तरह ओवरटेक किया कि दुर्घटना होते-होते बची।”

चंचल ने कहा कि बाद में उन्होंने ट्रक को ओवरटेक कर लिया। इस पर बौखलाए ट्रक चालक ने अपने मालिक को मौके पर बुला लिया, जिसने उनके साथ बदसलूकी की और उनके सहकर्मी से मारपीट भी की।

पुलिस ने ट्रक चालक और उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493