नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में 23 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने मंगलवार को कहा कि यह घटना शनिवार को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में हुई थी।
पुलिस ने कहा कि चालक 30 वर्ष का है, जिसने कथित तौर पर शनिवार रात ऑटो में महिला से दुष्कर्म किया।
पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पास से गुजर रहे लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।”
पुलिस ने कहा कि महिला तीन बच्चों की मां है।
dharmpath.com dharmpath