दिल्ली में मिथिला विभूति स्मृति पर्व रविवार को

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय मिथिला संघ यहां के रफी मार्ग स्थित मावलंकर हॉल में 23 दिसंबर को मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन करने जा रहा है। मौके पर मिथिला और मैथिली के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यपति गीत एवं मैथिली लोकगीतों की प्रसिद्ध गायिका रंजना झा, गायक हरिनाथ झा, जयप्रकाश ठाकुर ‘जनक’, अरविंद सिंह व अन्य कलाकार पारंपरिक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत करेंगे।

अखिल भारतीय मिथिला संघ के महासचिव विद्यानंद ठाकुर ने बताया कि समारोह का उद्घाटन राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारुन रशीद, सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, पूर्व सांसद महाबल मिश्र, भारत सरकार के वित्त सचिव अजय नारायण झा, वन एवं पर्यावरण सचिव एस.के. मिश्र भी मौजूद रहेंगे।

समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विजयचंद्र झा करेंगे। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय मिथिला संघ इस वर्ष 51वें वार्षिक आयोजन को ‘मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह’ के रूप में मनाने जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493