दिल्ली में मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यहां मुठभेड़ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी।

नई सीलमपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा दो भाई- सलमान उर्फ मुन्ना और नजीम को गिरफ्तार करने के पश्चात पुलिस की गिरफ्त से बच निकलने के प्रयास में दोनों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “दोनों गैंगस्टर भाई है और गैंगवार के कई मामलों में शामिल हैं। तीन महीने पहले ही अपने साथियों के साथ मिलकर उन्होंने प्रतिद्वंदिता के कारण दो लोगों की हत्या कर दी थी। “

मार्च में सलमान और नजीम ने नए उस्मानपुर क्षेत्र में हकीमुद्दीन की हत्या कर दी थी, जबकि अप्रैल में दोनों भाईयों ने कृष्णानगर में अन्य प्रतिद्वंदी सरफाज को मार डाला था।

शुक्रवार को हुए मुठभेड़ में सलमान के पैर में गोली लगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493