दिल्ली में मेट्रो सेवा बहाल

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार को भूकंप की वजह से कुछ देर के लिए रोकी गई मेट्रो ट्रेन सेवा को बहाल कर दिया गया है।

दिल्ली मेट्रो के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने आईएएनएस को बताया, “मान्य प्रक्रियाओं के तहत मेट्रो रेलगाड़ियों को रोका गया था। पूरी मेट्रो व्यवस्था को बंद कर दिया गया था।”

दयाल ने कहा, “हमने जांच के बाद सेवाओं को बहाल कर दिया। कुछ लाइन पर सेवा शुरू हो गई है और कुछ अन्य पर होने जा रही है।”

मेट्रो ट्रेन के रुकने के साथ ही मुसाफिरों में घबराहट फैल गई थी।

पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर नितिन जैन ने कहा, “मैं ट्रेन में 15 मिनट से फंसा हुआ हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493