दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के लिए 209 करोड़ रुपये आवंटित

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना के लिए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 209 करोड़ रुपये आवंटित किए।

यह फैसला कैबिनेट की एक बैठक के बाद लिया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने अस्पतालों में मरीजों की भीड़ कम करने के लिए एक हजार सामुदायिक क्लीनिकों की स्थापना की घोषणा की थी।

इस तरह का पहला क्लीनिक पश्चिमी दिल्ली की झोपड़पट्टी में जुलाई में खोला गया था।

लोक निर्माण विभाग को इन क्लीनिकों की स्थापना का जिम्मा दिया गया है, जिसे आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

क्लीनिकों में एक चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, नर्स व लैब तकनीशियन होंगे।

जून के 41,129 हजार रुपये के बजट में आप सरकार ने 3,138 करोड़ रुपये स्वास्थ्य सेवा के लिए आवंटित किए थे, जो शिक्षा के बाद दूसरा सबसे बड़ा आवंट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493