दिल्ली में मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह काफी ठंड रही और यहां तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे है। यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह काफी ठंड रही और यहां तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे है। यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “शहर के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। कुछ स्थानों पर घने कोहरे के कारण ²श्यता का स्तर कम रहा।”

आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। शाम को धुंध और कोहरा छा सकता है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 97 फीसदी दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है और इसका स्तर ‘गंभीर’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी पर आ गया है।

सुबह प्रमुख वायु प्रदूषक कणिका तत्व (पीएम) 2.5 और पीएम10 के साथ दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 398 रहा।

अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो औसत से दो डिग्री कम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493