नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुबह से ही मौसम गर्म रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।
दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सोमवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में मौसम गर्म रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 34 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई।
इससे पहले, रविवार को दिल्ली में मौसम काफी गर्म रहा। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath