नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा। हालांकि सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी।”
दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 94 प्रतिशत रहा।
राजधानी में एक दिन पहले रविवार का अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath