नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”
सुबह 8.30 बजे यहां आद्र्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा।
राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath