नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह हल्की धुंध के साथ मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह हल्की धुंध के साथ मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह हल्की धुंध के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिल्ली में बुधवार का अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath