नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”
दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 80 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी गुरुवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath