नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में हल्की धुंध या धुंधलका रहा। आसमान में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”
दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 69 फीसदी आद्र्रता रही और इसी वक्त दृश्यता 2,000 मीटर दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath