नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह मौसम सुहावना रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में बादल घिरे रहेंगे। शाम में हल्की बारिश होने की संभावना है।”
यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद हैक।
आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 87 प्रतिशत दर्ज की गई।
यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath