दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से नीचे

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। यमुना नदी का जलस्तर यहां 203.84 मीटर तक पहुंच गया है और शनिवार सुबह तक इसके खतरे के निशान तक पहुंचने की संभावना है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यमुना अभी 204.83 मीटर के खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “गुरुवार को हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से 1.36 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि शुक्रवार को यह मात्रा 83,241 क्यूसेक रही।”

अधिकारी ने कहा, “पहाड़ों में भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड में पानी का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया।”

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली को पीने का पानी मुहैया कराने वाले हथिनीकुंड बैराज से जारी पानी को शहर में पहुंचने में आमतौर पर 72 घंटों का समय लगता है।

उन्होंने यह भी कहा कि पानी के स्तर को लेकर विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493