दिल्ली में युवाओं को संबोधित करेंगे अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दिल्ली में शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे ‘इंडिया टूडे माइंड रॉक्स यूथ समिट’ में युवाओं को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दिल्ली में शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे ‘इंडिया टूडे माइंड रॉक्स यूथ समिट’ में युवाओं को संबोधित करेंगे।

इंडिया टूडे समूह की समूह संपादकीय निदेशक (ब्रॉडकास्ट एंड न्यू मीडिया) केली पुरी ने कहा, “जब कुछ शानदार होता है तो कहा जाता है कि वह उस शौली या वर्ग का अमिताभ बच्चन है। इसलिए हम ‘माइंड रॉक्स’ में बिग बी को लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि इससे हमें युवा सम्मेलनों के अमिताभ बच्चन जैसा महसूस हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “अमित जी शानदार कार्य संस्कृति और काम के लिए जुझारू प्रवृत्ति के प्रतीक हैं। मुझे उम्मीद है कि युवा प्रतिभागी सम्मेलन से यह एक चीज लेकर जाएंगे।”

यह एक दिवसीय समारोह देशभर के उत्कृष्ट युवाओं को अपने स्टार आइकन्स के साथ बातचीत करने का मौका देगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493