नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की नृत्य निर्देशिक-फिल्मकार फराह खान का कहना है कि वह कैमरे के सामने आने को उत्सुक हैं, पर उन्हें इसके लिए एक दमकार किरदार का इंतजार है, जिसका प्रस्ताव उन्हें अब तक नहीं मिला है।
फराह ने 2012 में फिल्म ‘शीरीन फरहाद की तो निकल पड़ी’ से मुख्य भूमिका में फिल्मी पर्दे पर डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ अभिनेता बोमन ईरानी थे। वह कहती हैं कि यह पूरी प्रक्रिया काफी परेशान करने वाली थी।
फराह ने मुंबई से टेलीफोन पर आईएएनएस को बताया, “ईमानदारी से कहूं को यह प्रक्रिया बहुत परेशान करने वाली रही। फिर, मुझे अभी तक किसी दमकार किरदार का प्रस्ताव भी नहीं मिला है।”
‘मैं हूं ना’ और ‘हैपी न्यू ईयर’ जैसी फिल्में बनाने वालीं फराह ने एंबी प्योर इंडियाज स्मेलफी चैलेंज का हिस्सा बनने के दौरान आईएनएस से अपने विचार साझा किए, जिसके ब्रांड एम्बेसडर बोमन ईरानी हैं।
उन्होंने कहा, “जब हम इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें तो हमसे हर कोई हमारी फिल्म के दूसरे भाग के बारे में पूछ रहा था। यह हम पर निर्भर नहीं करता। इसके लिए निर्माता और निर्देशक विचार करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath