‘हिलेरी राष्ट्रपति पद की सेवाएं देने के लिए फिट’

न्यूयॉर्क, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान के तहत उनकी स्वास्थ्य संबंधी सूचनाएं जारी की गई हैं।

चिकित्सक ने एक पत्र में कहा है कि उन्हें हल्का निमोनिया था और वह राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं देने के लिए पूरी तरह स्वस्थ हैं।

चिकित्सक लीसा बारडैक ने बुधवार को लिखे पत्र में कहा कि वह निमोनिया से उबर रही हैं। उन्हें न्यूयॉर्क में रविवार को 9/11 की बरसी के मौके पर चक्कर आने के बाद से एंटीबायोटिक दी जा रही हैं।

बयान के मुताबिक, उन्हें लेवाक्विन नाम की एंटीबायोटिक दी गई है। यह उन्हें 10 दिन देने को कहा गया है।

हिलेरी के चिकित्सक का कहना है कि हिलेरी शारीरिक रूप से सामान्य हैं और उनकी मानसिक अवस्था भी बेहतर है।

हिलेरी के सहयोगियों का कहना है कि वह गुरुवार से चुनाव अभियान दोबारा शुरू करेंगी।

गौरतलब है कि हिलेरी रविवार को 9/11 हमले की 15वीं बरसी के मौके पर आयोजित कार्यकरम में गश खाकर गिर गई थीं और उनका यह वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह के अंदेशे जताए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493