नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह गर्मी से कुछ हद तक राहत रही। सुबह आंशिक बदली छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में गरज-चमक और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। बिजली कड़कने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”
यहां दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यहां शनिवार शाम धूल भरी आंधी चली थी, जिसके बाद राजधानी वासियों को तपिश से काफी हद तक राहत मिली थी।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath