दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जो इस समय के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह धूप रही और तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री अधिक है।

विभाग ने अगले दिन भी मौसम साफ रहने और गर्म हवाओं के चलने की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, 19 अप्रैल तक उच्च तापमान की स्थिति के बने रहने की संभावना है।

वहीं, शनिवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा जहां विभाग के पालम स्टेशन पर अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत से पांच डिग्री अधिक था।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493