दिल्ली में रविवार सुबह आसमान साफ

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”

मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

सफदरजंग हवाईअड्डे पर सुबह 8.30 बजे दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493