नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हल्की धुंध रही। हालांकि दिन में आसमान साफ होने की उम्मीद है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, रविवार को यहां न्यूनतम तापमान में शनिवार के मुकाबले वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में धूप रहेगी। ठंड का अनुमान नहीं है।”
यहां दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8:30 बजे वातावरण में आद्र्रता 92 प्रतिशत और दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath