दिल्ली में रातभर बारिश से तापमान गिरा

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में बीती रात हुई बारिश से गुरुवार को तापमान कई डिग्री कम हो गया जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “सुबह न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।”

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। अधिकारी ने कहा, “सामान्य बारिश के साथ आसमान में बदली छाई रहेगी। धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है।”

पिछले 24 घंटों में 20.4 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज हुई। सुूबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 91 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493