दिल्ली में रात हुई बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की रात हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बुधवार सुबह लोगों को अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग ने दिन में भी ऐसे ही मौसम बने रहने तथा तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “मंगलवार रात को बारिश हुई। बुधवार को दिन में भी बारिश होने, गरज के साथ छींटे पड़ने तथा बिजली कड़कने के आसार हैं।”

उन्होंने बताया कि यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 52 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493