नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूसी दूतावास की एक कार ने मंगलवार देर रात यहां एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी और उसके बाद पुलिस नाकेबंदी से जा टकराई।
यह हादसा दक्षिण दिल्ली के मोती बाग इलाके में मंगलवार देर रात 1.30 बजे के आसपास हुआ।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया, जिसकी पहचान नवीन के रूप में हुई है। उसे प्राथमिक चिकित्सा के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार रूसी दूतावास की थी। उन्होंने कहा, “जब यह हादसा हुआ, कार में राजनयिक बैठे थे।”
dharmpath.com dharmpath