दिल्ली में लाइट इंडिया एक्सपो 5 अक्टूबर से

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। लाइटों की विशेष प्रदर्शनी ‘लाइट इंडिया और इंडिया इलेक्ट्रिकल बिल्डिंग टेक्नोलॉजी एक्सपो-2016’ का आयोजन मैसे फै्रकफर्ट इंडिया द्वारा 5 से 7 अक्टूबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा।

इस एक्सपो में देश व विदेश की लगभग 250 से अधिक कंपनियां भाग लेगी जिनमें एंकर, सूर्या, लेडवांस, एचपीएल इलेक्ट्रिक, क्रॉम्पटन, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, हैवेल्स, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, एमएलएस, ओप्पल लाइटिंग व डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे अग्रणी ब्रांड प्रमुख है।

मैसे फै्रंकफर्ट इंडिया के बोर्ड मेंबर एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राज मानिक ने बताया, “इस एक्सपो में आगंतुकों को भारत की वाणिज्यिक, शहरी और स्मार्ट सिटी स्पेस के लिए दिलचस्प प्रौद्योगिकी की खोज करने में मदद मिलेगी। इसमें इनोवेशन, ऊर्जा और लागत की बचत तकनीकों का एक अनूठा संयोजन देखने को मिलेगा।”

इलेक्ट्रिक लैंप एंड कॉम्पोनेंट मैनुफैक्चर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एलकोमा) के महासचिव श्याम सुजान ने कहा कि लाइटों का भविष्य इंटेलिजेंट लाइटिंग है या दूसरे शब्दों में कहे तो स्मार्ट लाइटिंग है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493