नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि रोगों के परीक्षण के लिए दिल्ली में वर्ष 2015 के आखिर तक पांच मेगा प्रयोगशालाएं होंगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की हर कॉलोनी में 1000 चिकित्सालय खोलने के लिए 125 करोड़ रुपयों का बजट आवंटित किया है।
केजरीवाल की इसी योजना के तहत स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्वी दिल्ली में अगले सप्ताह से पहला चिकित्सालय शुरू होने की घोषणा की।
उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ चिकित्सालय के दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “पूर्वी दिल्ली के पीरगढ़ी में इस तरह का पहला चिकित्सालय अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा।”
उन्होंने कहा, “सरकार मलिन बस्तियों, अनधिकृत कॉलोनियों एवं गांवों में चिकित्सालय शुरू करने की कोशिश कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय मौजूदा अस्पतालों एवं डिस्पेंसरियों के ओपीडी पर दबाव को कम करना और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना चाहती है।”
dharmpath.com dharmpath