नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बदतर होती वायु की गुणवत्ता पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को दिल्ली में वाहन पार्किं क शुल्क चार गुना बढ़ा दिया।
यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त पर्यावरण प्रदूषण निवारण और नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) की एक बैठक में लिया गया, ताकि लोग निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करें, क्योंकि वायु प्रदूषण की स्थिति अधिक बदतर हो गई है और मंगलवार को यह खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वर्ष की सबसे खराब हवा की गुणवत्ता और धुंध की स्थिति देखी गई, जो दिवाली के बाद से अधिक खराब है। आसमान में धुंध की पीली चादर छाई हुई है।
उल्लेखनीय है कि 21 सक्रिय प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से 18 में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ दर्ज किए जाने के साथ ही प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।
dharmpath.com dharmpath