दिल्ली में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के विकासपुरी इलाके में एक व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अमित कोचर (35) के रूप में हुई है। वह पहले एक कॉल सेंटर में काम करता था।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने कहा, “गुरुवार रात को अमित अपने चार दोस्तों के साथ घर में था। रात 10.50 बजे के आसपास, किसी ने दरवाजे की घंटी बजाई, जिसे सुनकर कोचर बाहर आया और कुछ अन्य लड़कों के साथ अपनी कार में बैठ गया। 10 मिनट के बाद, उसके दोस्तों ने गोली चलाने की आवाज सुनी।”

कोचर के दोस्तों ने उसे घायल अवस्था में कार में देखा।

भारद्वाज ने कहा, “वे उसे एक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493