नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। बिजली कड़कने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath