दिल्ली में शनिवार को धुंध कम होने से राहत

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार घने कोहरे का सामना कर रहे लोगों को शनिवार सुबह धुंध कम होने से थोड़ी राहत मिली।

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार घने कोहरे का सामना कर रहे लोगों को शनिवार सुबह धुंध कम होने से थोड़ी राहत मिली।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, “सुबह 5.30 बजे पालम में दृश्यता 500 मीटर थी, जो 8.30 बजे तक बेहतर होकर 1,000 मीटर हो गई। अन्य इलाकों में सुबह 5.30 बजे दृश्यता 1,000 मीटर थी।”

राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 98 प्रतिशत रही।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

एक दिन पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो मौसम का सामान्य तापमान था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493