नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath