नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आसमान साफ रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath