नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को एक सप्ताह के भीतर दिल्ली में सभी शराब की दुकानों का निरीक्षण करने का आदेश दिया।
सिसोदिया ने बुधवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा की गई।
सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा,”दिल्ली में सभी शराब की दुकानों का एक सप्ताह के भीतर निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं।”
उन्होंने लिखा,”शराब की दुकानों के पास सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की योजना बनाने के लिए कल हम आबकारी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।”
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सिसोदिया ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मयूर विहार फेज-2 में शराब की चार दुकानों पर छापेमारी की।
उन्होंने लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन करने के लिए एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया और दुकान सील कर दी।
dharmpath.com dharmpath