नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे दिल्लीवासियों को फिलहाल कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दोपहर बाद हालांकि धूलभरी आंधी चलने की आशंका है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर 12 बजे पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया था।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आज आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। दोपहर बाद धूलभरी आंधी चलने की आशंका है।”
गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था, हालांकि लू नहीं चली थी।
dharmpath.com dharmpath