नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने रात में गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली चमकने के आसार जताए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान में आम तौर पर बदली छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा बिजली कड़कने के आसार हैं।”
यहां 17.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath