दिल्ली में शुक्रवार सुबह खिली धूप

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह अच्छी धूप खिली। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि शहर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन के औसत तापमान से दो डिग्री ऊपर रहा।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान साफ रहेगा। सुबह धुंध छाई रहेगी।”

शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह 8:30 बजे तक आद्र्रता 82 फीसदी थी और ²श्यता तीन हजार मीटर रही।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सीजन के औसत तापमान से तीन डिग्री ऊपर था। वहीं न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493